मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: रामेश्वरम की यात्रा पर जाएंगे जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: रामेश्वरम की यात्रा पर जाएंगे जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक

कटनी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: रामेश्वरम की यात्रा पर जाएंगे जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक। मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 15 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक रामेश्वरम तीर्थ यात्रा हेतु कटनी जिले के लिए 200 बर्थ आवंटित की गई है। यह ट्रेन कटनी से 15 दिसंबर को तीर्थयात्रियों को लेकर जबलपुर होते हुए रामेश्वरम के लिए रवाना होगी तथा 20 दिसंबर को जबलपुर होते हुए कटनी वापस आएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम यात्रा हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि गुरूवार 5 दिसंबर 2024 निर्धारित है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: रामेश्वरम की यात्रा पर जाएंगे जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम यात्रा हेतु आवेदन प्राप्त करने के हेतु शहरी क्षेत्र में नगर निगम स्तर पर आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी एवं ग्रामीण व ब्लॉक स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जनपद स्तर पर समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संबंधित अधिक जानकारी व नियम आवेदन पत्र बेवसाईट dharmsava.mp.gov.in से भी डाउनलोड किये जा सकते है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: रामेश्वरम की यात्रा पर जाएंगे जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक








