CM Siddarmaiah Passed away??: Meta की ट्रांसलेशन ग़लती में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ‘दिवंगत’ बन गए, मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी; ऑटो‑ट्रांसलेशन रोको।‘नहीं रहे CM सिद्धारमैया…’, दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा इस डिजिटल गलती ने पूरे कर्नाटक में बखेड़ा कर दिया है। स्थिति यह गई कि मेटा को माफी तक मांगनी पड़ गई है। वहीं META की ट्रांसलेशन गलती पर कर्नाटक सीएम पूरी तरह भड़क गए हैं।
CM Siddarmaiah Passed away: Meta की ट्रांसलेशन ग़लती में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ‘दिवंगत’ बन गए, मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी; ऑटो‑ट्रांसलेशन रोको
उन्होंने कंपनी से कन्नड़ से इंग्लिश ट्रांसलेशन बंद करने की मांग की है। चलिए जानते हैं मेटा से कहां हुई चुक जो कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को डिजिटल मृत घोषित कर दिया। क्यों आई ये नौबत.. इन सभी सवालों के जवाब को जानते हैं।
दरअसल दरअसल 15 जुलाई को सिद्धारमैया ने X पर एक्ट्रेस बी सरोजा देवी के निधन पर शोक संदेश पोस्ट किया था। यह पोस्ट कन्नड़ में किया गया था। उन्होंने कन्नड़ भाषा में लिखी इस पोस्ट में अभिनेत्री के निधन पर संवेदना जताई थी।
पोस्ट पर ही इंग्लिश में ट्रांसलेशन का फीचर था। इसे क्लिक करने पर लिखा आया कि कर्नाटक CM सिद्धारमैया का निधन हो गया है। मेटा के ऑटो ट्रांसलेशन टूल ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद करते समय भारी चूक कर दी। पोस्ट का अंग्रेजी में अनुवाद कुछ इस तरह किया गया… Chief Minister Siddarmaiah Passed away Yesterday…
मेटा के ऑटो ट्रांसलेशन टूल की गलती पर सिद्धारमैया भड़क गए और इस गड़बड़ी पर नाराजगी जताते हुए इसमें तत्काल सुधार की मांग की। सिद्धारमैया ने मेटा को टैग करते हुए कहा कि मेटा प्लेटफॉर्म्स पर कन्नड़ कंटेंट का दोषपूर्ण ऑटो-ट्रांसलेशन तथ्य बिगाड़ रहा है और यूजर्स को गुमराह कर रहा है। आधिकारिक संवाद में यह बेहद खतरनाक हो सकता है। मेरी मीडिया सलाहकार ने इसमें तत्काल सुधार का आग्रह करते हुए औपचारिक रूप से पत्र भी लिखा है।
Faulty auto-translation of Kannada content on @Meta platforms is distorting facts & misleading users. This is especially dangerous when it comes to official communications.
My Media Advisor Shri K V Prabhakar has formally written to Meta urging immediate correction.
Social… pic.twitter.com/tJBp38wcHr
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) July 17, 2025
16 जुलाई: मेटा को लेटर भेजा गया, कहा- ऑटो ट्रांसलेशन बंद करें
इस संबंध में सिद्धारमैया के मीडिया सलाहकार केवी प्रभाकर ने मामले में 16 जुलाई को मेटा को ईमेल भेजकर इस मामले में चिंता जताई। उन्होंने मेटा से कन्नड़ भाषा के लिए ऑटो ट्रांसलेशन फीचर को अस्थाई रूप से बंद करने की मांग की। कहा गया था कि जब तक इस टूल की सटीकता सुनिश्चित ना की जाए, इसे अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाए।
17 जुलाई: X ने गलती सुधारी, पोस्ट पर ऑटो ट्रांसलेशन सही किया
X अपने प्लेटफार्म पर कन्नड़ कंटेंट को ऑटो ट्रांसलेट करके तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। इससे यूजर्स गुमराह हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। मेटा से कन्नड़ ऑटो-ट्रांसलेशन पर तब तक रोक लगाने का भी आग्रह किया जब तक कि वह इसमें और सुधार नहीं कर लेता। हालांकि सीएम की आपत्ति दर्ज कराने के बाद मेटा ने ट्रांसलेशन में सुधार कर लिया।
