मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026: कटनी में हर शुक्रवार होगा जन-संवाद; 7 अगस्त को खितौली में लगेगा पहला शिविर

कटनी में 7 अगस्त से 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' का आगाज; हर शुक्रवार को मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026: कटनी में हर शुक्रवार होगा जन-संवाद; 7 अगस्त को खितौली में लगेगा पहला शिविर

कटनी: आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” शुरू किया जा रहा है। यह अभियान शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा।

जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों की कमान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर और नगरीय क्षेत्रों की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार को सौंपी गई है।

 खितौली में 7 अगस्त को पहला शिविर; तहसीलवार रोस्टर तैयार

अभियान का शुभारंभ विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत भवन खितौली से होगा।

पहले कार्यक्रम में खितौली (11 पंचायतें), बुजबुजा (14 पंचायतें), गैरतलाई (12 पंचायतें) क्लस्टर और बरही क्लस्टर के सभी 15 वार्डों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। अभियान के तहत हर सप्ताह के शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम तय रोस्टर के अनुसार दूरस्थ एवं समीपस्थ ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेगी।

मौके पर होगा शिकायतों का समाधान

 उद्योगों के लिए ‘उद्यम संवाद’

अभियान के दौरान बड़े, सूक्ष्म, लघु, मध्यम और कुटीर उद्योगपतियों की समस्याओं के निवारण के लिए “उद्यम संवाद” का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान और जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा, सीएम हेल्पलाइन डेटा और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी लोक सेवा प्रबंधन के जिला प्रबंधक श्री दिनेश विश्वकर्मा को दी गई है। क्लस्टर स्तर पर तहसीलदारों और जनपद स्तर पर CEOs को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026: कटनी में हर शुक्रवार होगा जन-संवाद; 7 अगस्त को खितौली में लगेगा पहला शिविर

Exit mobile version