Latest

मुख्यमंत्री डॉ यादव का अल्पप्रवास पर कटनी आगमन आज शाम

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज गुरुवार 17 अप्रैल की शाम 4.35 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा संक्षिप्त प्रवास पर डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 4.40 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी प्रस्थान करेंगे। कटनी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वापस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे तथा यहाँ से शाम 6.15 बजे वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक