Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कटनी जिले में कार्यक्रम तय, देखें पूरी जानकारी

images 20

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरूवार 12 सितंबर को कटनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां बहोरीबंद और कटनी मे आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी कटनी पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव का हैलीकाप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना विमान तल से दोपहर 2ः20 बजे बहोरीबंद स्थित सिमरापटी हैलीपेड पर आगमन होगा। मुख्यमंत्री बहोरीबंद के स्थानीय कार्यक्रमों मे शामिल होंगे।

जहां वे बहोरीबंद माईक्रो उद्वहन सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा शाम 4ः15 बजे बहोरीबंद हेलीपैड से रवाना होकर शाम 4ः30 बजे कटनी, झिंझरी पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे, और यहां के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर द्वारा कटनी से शाम 5ः30 बजे जबलपुर के डुमना विमान तल के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से मुख्यमंत्री वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version