katniLatestमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब शाम 3:55 बजे पहुंचेंगे कटनी, प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब शाम 3:55 बजे पहुंचेंगे कटनी, प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुधवार, 12 नवंबर को निर्धारित कटनी प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब दोपहर 3 बजे सिवनी जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 3.55 बजे कटनी के पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

5.10 बजे हेलीकॉप्टर से जबलपुर के डुमना विमानतल के लिए प्रस्थान

मुख्यमंत्री कटनी पहुंचने के बाद झिंझरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 5.10 बजे हेलीकॉप्टर से जबलपुर के डुमना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि