Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे खजुराहो, शहीद सैनिक को दी सलामी

IMG 20240907 WA0023

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खजुराहो पहुंच कर शहीद सैनिक प्रदीप पटैल को सलामी दी। सीएम शहीद के  अंतिम दर्शन के लिए यहां पहुंचे थे। सिक्किम पाक्योंग में सेना के वाहन की दुर्घटना में कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र हरदुआकला निवास प्रदीप पटेल शाहिद हुए उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अंतिम संस्कार के लिए जा रहा है शाहिद को गॉड आफ ऑनर एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने के लिए सीएम पहुंचे

मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को एक करोड आर्थिक राशि देने की घोषणा की। भारी पुलिस बल खजुराहो एयरपोर्ट में मौजूद था।

बता दें सिक्किम में बड़ा हादसा हो गया. यहां गुरुवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के पाकयोंग जिले में सिल्क रूट पर जुलुक जाते वक्त रेनॉक रोंगल स्टेट हाइवे पर दलोपचंद दारा के पास वर्टिकल खाई में लगभग 700 से 800 फीट गहरी खाई में फिसल गई. इस हादसे में जेसीओ समेत चार जवानों की मौत हो गई ।

Exit mobile version