AutomobileFEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहोरीबंद में 1104 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी, 151 गांवों को होगा फायदा

कटनी । मुख्यमंत्री मोहन यादव क़े आज कटनी जिले क़े बहोरीबंद आगमन पर 1055 करोड़ रूपये का भूमिपूजन किया। कटनी आगमन पर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह,  जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी, विधायक संजय पाठक,  विधायक संदीप जायसवाल,  बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र सिंह, ने प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन किया उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कन्या पूजन कर सभा क़ो सम्बोधित किया उसके बाद कटनी क़े लिए रवाना होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहोरीबंद में 1104 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी है। यह परियोजना बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सिंचाई के लिए नर्मदा जल पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत 151 गांवों की 32 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि नर्मदा जल से सिंचित होगी।

इस परियोजना से बहोरीबंद तहसील के 86 गांव, स्लीमनाबाद तहसील के 43 गांव, रीठी तहसील के 17 और कटनी के पांच गांव लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने विधायक प्रणय पांडेय को इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए बधाई दी।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम