Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

छिंदवाड़ा मामला: तीन अधिकारी निलंबित, सिरप स्टॉक जब्त

छिंदवाड़ा मामला: तीन अधिकारी निलंबित, सिरप स्टॉक जब्त। छिंदवाड़ा मामले में आज प्रदेश सरकार ने एक्‍शन लेते हुए तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।राज्य सरकार सजग और संवेदनशील है, *मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छिंदवाड़ा मामला: तीन अधिकारी निलंबित, सिरप स्टॉक जब्त

इस क्रम में औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा गौरव शर्मा, औषधि निरीक्षक जबलपुर शरद कुमार जैन, उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन शोभित कोस्टा को निलंबित और ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा प्रकरण के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि