Monday, May 4, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Chhindwada : पूर्व सीएम कमल नाथ और नकुल नाथ हुए लापता के पोस्टर

छिंदवाड़ा। करीब दो महीने पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटे कमल नाथ के खिलाफ उनके निर्वाचन क्षेत्र में नई सियासत शुरू हो गई है। छिंदवाड़ा शहर में कलेक्ट्रेट, तहसील, पार्क के समीप किसी ने पूर्व सीएम व छिंवदवाड़ा के विधायक कमल नाथ एवं उनके बेटे सांसद नकुल नाथ के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में उनके वापस लाने वाले को 21000 रुपए का इनाम देने की बात लिखी गई है। पोस्टर में यह भी लिखा है कि इस संकट काल में छिंदवाड़ा की जनता उन्हें ढूंढ रही है। सुबह यह पोस्टर शहर में कई स्थानों पर देखे गए। यह पोस्टर किसने लगाएं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में कमल नाथ और नकुल नाथ की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। News Updating…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम