
Chhattisgarh Election Result Live: रुझानों में छत्तीसगढ़ में भाजपा को फिर बहुमत, सीएम भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री पीछे। छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर तो छोडो, कहीं कांटा ही नहीं दिख रहा है। है। बीजेपी गे है और कांग्रेस की पूरी केबिनेट पीछे चल रही है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना चल रही है। धमतरी जिले में दो राउंड के बाद कांग्रेस के ओंकार साहू को 11,116 की भाजपा की रंजना साहू को 8299 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने 2817 मतों की बढ़त बना रखी है। कुरूद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के तारिणी चंद्राकर को 8958 वोट मिले हैं। भाजपा के अजय चंद्राकर को 10771 मत मिले हैं। भाजपा की 1813 बढ़त बना रखी है। सिहावा विधानसभा सीट से कांग्रेस की अंबिका मरकाम को 10254 वोट मिले। भाजपा के श्रवण मरकाम को 8815 मत प्राप्त हुए। 1439 मतों से कांग्रेस आगे चल रही है।
Chhattisgarh Assembly Election 2023 Result: चौथे राउंड में मंत्री अमरजीत भगत पीछे
सरगुजा संभाग लुंड्रा विधानसभा से पांचवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज 10925 वोट से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड में मंत्री अमरजीत भगत 2992 वोट से पीछे चल रहे हैं। बीजापुर में तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है।
कांग्रेस के विक्रम मण्डावी को टोटल 5429 मत मिले हैं।
भाजपा के महेश गागड़ा को 2024 मत मिले हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी ने 2727 मतों से बढ़त बना रखी है।
Chhattisgarh Chunav Result: कोरबा सीट पर तीसरे राउंड का अपडेट
मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा सीट से दूसरे राउंड के बाद अरुण साव 1099 मतों से आगे चल रहे हैं।
कोरबा की चारों विधानसभा के अब तक नतीजे।
कोरबा विधानसभा से भाजपा आगे 3402
रामपुर विधानसभा से कांग्रेस आगे 3 हजार आगे
कटघोरा विधानसभा से कांग्रेस आगे 2054 आगे
पाली तानाखार विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 1467 से आगे
Chhattisgarh Assembly Election 2023 Result: भाजपा के आशाराम नेताम महज 83 मत से आगे
कांकेर सीट से भाजपा के आशाराम नेताम महज 83 मत से आगे से चल रहे हैं। वहीं भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी 2227 मत से आगे और अंतागढ़ में भाजपा के विक्रम उसेंडी 427 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Chhattisgarh Assembly Election 2023: कांग्रेस 218 मतों से आगे
जांजगीर चांपा विधानसभा से कांग्रेस के व्यास कश्यप 218 मत से आगे चल रहे हैं। नारायण चंदेल दूसरे स्थान पर हैं। कांकेर की भानुप्रतापपूर विधानसभा सीट पर तीन राउंड में 5143 मतों से कांग्रेस आगे चल रही है।
कांग्रेस की सावित्री मण्डावी को 11413 मत मिले
भाजपा के गौतम उईके को 6273 वोट मिले
CG Election Result 2023: दूसरे राउंड में भाजपा की बढ़त
कांकेर की अंतागढ़ विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड में भाजपा 7692 मतों से आगे
भाजपा – विक्रम उसेंडी – 12361
कांग्रेस – रूपसिंग पोटाईं – 4669
निर्दली – अनूप नाग – 617
10:49 AM, 03-DEC-2023
रुझानों में पल-पल बदल रहे आंकड़े
छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर चल रही है। पल-पल रुझानों में आंकड़े बदल रहे हैं। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बहुमत का आंकड़ा छू लेती है। उधर, पाटन सीट से चाचा भूपेश बघेल की भतीजे विजय से कांटे की टक्कर चल रही है।