Latest

बाकल में गरजे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, कहा- कांग्रेस अपना घर ही नहीं संभाल पा रही, खजुराहो से रिकॉर्ड मतों से जनता वीडी शर्मा को देगी आशीर्वाद

बाकल में गरजे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, कहा- कांग्रेस अपना घर ही नहीं संभाल पा रही, खजुराहो से रिकॉर्ड मतों से जनता वीडी शर्मा को देगी आशीर्वाद

  • बहोरीबंद के बाकल में छत्तीसगढ़ के सीएम की विशाल आम सभा
  • जिलाध्यक्ष, विधायकों ने भी विपक्ष पर किया करारा हमला

कटनी। खजुराहो लोकसभा अंतर्गत कटनी के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के बाकल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशाल जन सभा को संबोधित किया ।इससे पहले बहोरीबंद पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने श्री साय का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संजय पाठक, विधायक प्रणय पाण्डे, लोकसभा सह संयोजक पीतांबर टोपनानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, महामंत्री राकेश चौधरी, भाजपा नेता शंकर महतो, सुनील उपाध्याय अश्वनी गौतम आदि शामिल थे।

स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना के लिए हम सभी को अपने संकल्प 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार। तथा यशस्वी प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः देश की बागडोर तथा लोकप्रिय सांसद विष्णुदत्त शर्मा को एतिहासिक मतों से जन आशीर्वाद देकर पुन संसद भेजना है।

इस अवसर पर विधायक संजय पाठक ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को कब देश और प्रदेश कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल जाय कोई नहीं जान सकता। इसका उदाहरण हैं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिनको पता ही नहीं था कि वह सीएम बनने जा रहे हैं। ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ देश के परम वैभव को पुनः वापस लाने का जो कार्य देवदूत प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया है। वह देश की तस्वीर और तकदीर बदल चुका है। जनता का एक बार फिर आशीर्वाद मिलेगा और भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। विधायक श्री पाठक ने विष्णुदेव साय को लोकप्रिय तथा कर्मठ नेता बताते हुए वीडी शर्मा जी के प्रचार में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। इसी तरह क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे ने भी बहोरीबंद और संपूर्ण खजुराहो लोकसभा के विकास की अहम जानकारी देते हुए वीडी शर्मा जी को संसद भेजकर लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने का आव्हान किया। तथा चार सौ पार के संकल्प को पूरा करने कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से भी जुटने का आग्रह किया। सभा का संचालन वरिष्ठ नेता अश्विनी गौतम ने किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप के पंहुचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा को आशिर्वाद देने की अपील की। उन्होने कहा की बाकल पहुंचकर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने परिवार के बीच में आया हूं। इस क्षेत्र में वनवासी भाइयों की बड़ी संख्या में आबादी है।

आदिवासी वनवासी जनजाति समाज के लिए अगर किसी ने जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचाने का कार्य किया है तो वह केन्द्र की नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने किया है। हमारे पास अब मौका है कि हम संपूर्ण वनवासी समाज फिर मोदी जी की सरकार को अपना आशीर्वाद दें ताकि हमारे भाइयो बहनों की दिशा दशा और तकदीर बदल सके।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पूरा परिवार मध्यप्रदेश में है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए स्र्वगीय अटल जी ने हमें इस राज्य का तोहफा दिया है। दोनों राज्यों ने हमारे दो परिवार आज भी उसी प्रेम स्नेह से मिलते हैं। सभी को जै जोहार।

श्री साय ने कहा कि आदिवासी जनजाति समाज के विकास के लिए यह अहम चुनाव हैं। आज यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देश की तीसरी बार बागडोर सौंपने का चुनाव है। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए यह चुनाव है। हमारे समाज को एक ताकत के रूप में खड़ा करने का यह चुनाव है। 500 साल बाद भगवान राम को मंदिर में विराजने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है।ऐसे एक नहीं अनेक संकल्प भाजपा ने पूरे किए यह मोदी की गारंटी है। आज हम यह संकल्प लें कि खजुराहो से वीडी शर्मा जी को पुन संसद में भेजेंगे। वह वीडी शर्मा जिनके संगठनात्मक नेतृत्व में हमने मध्यप्रदेश में 167 सीटें जीती और पुनः सरकार बनाई। उन्होनें श्री शर्मा को संगठन का शिल्पी बताया। साथ ही कहा की कांग्रेस, सपा मैदान छोड़ चुकी हैं। एक तरह से निर्विरोध निर्वाचन वीडी शर्मा जी का हो रहा है। यह ऐसा अवसर है कि हम पूरे देश में वीडी शर्मा जी की बड़ी जीत का इतिहास बना सकते है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर इस संकल्प को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज इस सभा में लोगों की भीड़ देखकर यह विश्वास है कि खजुराहों में भाजपा की जीत इतिहास बनाएगी। उन्होने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का समूल नष्ट करना है। कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है। गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस के राज में गरीब बढ़ते गए।

तदोपरांत मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कांग्रेस के घर में भगदड़ मची है उन्हे प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में पांच साल मुख्यमंत्री रहे नेता की भाभी ने ही भाजपा ज्वाइन कर ली। कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पा रही। जनता ने ठान लिया है तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाऐंगे। कटनी खजुराहो लोकसभा से जीत का रिकार्ड बनाएंगे। श्री साय यहां से पवई के कल्दा के लिए रवाना हो गए।

Back to top button