Site icon Yashbharat.com

Chhatarpur: पुत्र की गलती पर पिता को हैवानियत भरी सजा, 2 दिन बांधकर रखा, छूटा तो कर ली आत्महत्या

14 03 2023 chhatarpur brutel

MP News Chhatarpur के चांदला की बिछौन चौकी क्षेत्र के पंचम पुर में एक व्यक्ति को हैवानियत भरी सजा देने का मामला सामने आया है। जिसमें समाज के लोगों ने एक व्यक्ति को दो दिन तक पेड़ से बांधकर रखा। जब व्यक्ति बंधन से छूटा तो उसने घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की गलती यह थी कि उसका बेटा समाज की एक लड़की को लेक भाग गया था।

ऊधा अहिरवार का लड़का समाज की लड़की को लेकर भाग गया था । जिस पर लड़की पक्ष ने दबाव बनाने के लिए कानून को अपने हाथ मे लेकर लड़का व लड़की की तलाश न करते हुये लड़के के पिता को बंधक बना कर रखा। उसके हाथ पैर बांधकर दो दिन तक मारपीट की और पीड़ित की पत्नी गिड़गिड़ाती रही छोड़ने की मन्नतें करती रही, लेकिन इन लोगो को रहम नही आया। पीड़ित को दो दिन बाद छोड़ा और पति पत्नी दोनों अपने घर चले गये। ऊधा अहिरवार को उसकी पत्नी घर के बाहर छोड़कर शौच क्रिया के लिए चली गई और जब सावित्री घर लौटी तो ऊधा फांसी के फंदे में लटका हुआ था। पीड़ित सावित्री ने बताया कि 8 से 9 लोग हमारे घर से निकले हैं और इन्ही ने हमारे पति को मारकर फांसी के फंदे पर टांग दिया है। हमारे पति की हत्या हुई है। ये अब इस पूरे मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खासबात यह रही कि पूरा गांव सिर्फ तमाशा देखता रहा। न तो उस व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास किया, बल्कि पुलिस को भी सूचना नहीं दी। अब पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version