Site icon Yashbharat.com

Chhaparwah: श्री कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु: छपरवाह के राधा-कृष्ण मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

chhaparwah

Chhaparwah: श्री कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु: छपरवाह के राधा-कृष्ण मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कटनी शहर के उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में गुरूवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे।

 

श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन

भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर गुड़ के लड्डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में अयोध्याधाम से पधारे कथाव्यास अनंत श्री विभूषित पंचरसाचार्य संत आशुकवि श्री श्याम सुंदर दास जी महाराज के द्वारा कथा के चौथे दिन गुरूवार को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया

उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।

माखन मिश्री का प्रसाद वितरण

श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस धार्मिक आयोजन के यजमान टीकाराम शुक्ला थे। कथा के दौरान सुशील शुक्ला, रवीन्द्र शुक्ला, अभय शुक्ला, मुकेश शुक्ला, नीलम शुक्ला, ज्योति शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, रघुनाथ शुक्ला, विनोद शुक्ला, राहुल शुक्ला, राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Exit mobile version