Site icon Yashbharat.com

Chhaava: बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ की धुआंधार कमाई, विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड

Screenshot 20250220 100617 Chrome

Chhaava: बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ की धुआंधार कमाई, विक्की कौशल की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड।
विक्की कौशल का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर की लिस्ट में शामिल हो चुका है। छावा फिल्म के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। शाह रुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्में भी कमाई के मामले में हारती नजर आ रही है।

विक्की कौशल का नाम उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो फिल्मों का चयन सोच-समझकर करते हैं। अभिनेता ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में ही कर दी थी, लेकिन उन्हें पहचान दिलाने का काम 2018 में आई राजी फिल्म ने किया है। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्म दी है। खैर, अब तो एक्टर बॉक्स ऑफिस गेम को और बड़ा करने की राह पर निकल पड़े हैं।

आमतौर पर ज्यादातर फिल्में वीकेंड पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करती है, लेकिन छावा पर ये तमाम नियम लागू नहीं होते हैं। मूवी वीकडे में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को दिखाने वाली फिल्म इतिहास से जुड़ी रोचक जानकारी देती है, जिसे देखने के बाद आपके ज्ञान में वृद्धि भी होगी।कलेक्शन की बात करें तो मूवी भारत में ही नहीं, वर्ल्डवाइड भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

कैसा रहा छावा का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कोई फिल्म छावा को टक्कर देने में सफल नहीं हो रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दसवें दिन मूवी ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया। संडे की छुट्टी का मूवी को पूरा लाभ मिला। इसके बाद 11वें दिन (Chhaava Collection Day 11) खबर लिखे जाने तक छावा की कमाई का आंकड़ा 15.12 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, इसमें फेरबदल होना संभावित है। सुबह तक आंकड़े और ज्यादा भी बढ़ सकता है। वहीं, 11दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 341.87 करोड़ हो गया है।

Exit mobile version