Site icon Yashbharat.com

भव्यता से मनाया जाएगा चेटीचंड्र महोत्सव 2026 सिंधु नौजवान मंडल ने की तैयारी बैठक

Bhagwan Jhulelal 1

भव्यता से मनाया जाएगा चेटीचंड्र महोत्सव 202

कटनी-भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव चेटीचंड्र पर्व सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु नौजवान मंडल के तत्वावधान में समस्त सिंधी समाज के सहयोग से दिनांक 20 मार्च 2026 को भव्य एवं उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर सिंधु नौजवान मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक नई बस्ती स्थित सिंधु नौजवान मंडल द्वारा निर्मित भवन “सिंधु झूलेलाल मंगलम” में आयोजित की गई। बैठक में चेटीचंड्र महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दायित्व सौंपे गए।चेटीचंड्र महोत्सव के अंतर्गत आठ दिवसीय प्रभात फेरी,सिंधी फैमिली वॉकाथॉन 2.0, सांस्कृतिक कार्यक्रम,मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,आम भंडारा तथा भव्य शोभायात्रा जैसे आयोजन प्रस्तावित किए गए हैं।बैठक में सिंधु नौजवान मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने चेटीचंड्र पर्व को भव्य, सुव्यवस्थित एवं समाज को जोड़ने वाला बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव दिऐ।

Exit mobile version