चौसठ योगिनी स्थापनाःशहर में भव्यता से निकली चुनरी यात्रा पहुंची मंदिर,हुई महाआरती जालपा माता मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय कार्यक्रम

चौसठ योगिनी स्थापनाःशहर में भव्यता से निकली चुनरी यात्रा पहुंची मंदिर,हुई महाआरती जालपा माता मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय कार्यक्रम

शहर के सिद्धपीठ स्थल मां जालपा मंदिर में चौसठ योगिनी माता की स्थापना की 13 वीं वर्षगाँठ तथा महाआरती की 20 वीं सालगिरह पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन रविवार से चल रहा है। प्रधान पंडा एवं पुजारी लाल पण्डा ने बताया कि सोमवार को महाआरती के बाद विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। जो शाम 5 बजे श्रीश्री 1008 दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कमानिया गेट से प्रारम्भ होकर सुभाष चौक, झंडा बाजार, शेर चौक, श्रीजगन्नाथ चौक होते हुए श्री जालपा देवी मंदिर पहुंची। जहां माता रानी को चुनरी अर्पित की गई और महाआरती का आयोजन किया गया। बताया गया है कि आज मंगलवार को श्री जालपा देवी मंदिर में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण

बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से समस्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को समिति द्वारा भव्य रूप देने के प्रयास जारी हैं।

Exit mobile version