Site icon Yashbharat.com

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पिलौंजी में लगी चौपाल और तालाब में हुआ श्रमदान

IMG 20250403 WA0036

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पिलौंजी में लगी चौपाल और तालाब में हुआ श्रमदा

जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण जिले में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिलौंजी के ग्राम पिपरहटा में नवांकुर संस्था अनुभूति जन जागरण संस्थान कन्हवारा के समन्वय एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिलौंजी के सहयोग से जल संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेजसिंह केशवाल ने उपस्थित ग्राम वासियों से चर्चा करते हुए सभी को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए स्वयं आगे आने हेतु प्रेरित किया, जिसके अंतर्गत ग्राम के समस्त जल स्रोतों कुआं नदी, तालाब, बावड़ी, को श्रमदान के माध्यम से साफ सफाई करने हेतु अभियान चलाने का आह्वान किया। जिससे सभी जल स्रोतों में अधिकतम वर्षा जल को संचित किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात के पानी को अधिक से अधिक जमीन के अंदर पहुंचाने की दृष्टि से घर -घर में सोख्ता गड्ढा बनाया जाना जरूरी है, जिसके लिए हम सभी प्रयास कर जल संवर्धन के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें जिससे हमारा आने वाला कल सुरक्षित हो सके। विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने भी जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे सभी गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी, जिसमें जन जागरूकता के लिए दीवार लेखन चौपाल संगोष्ठी रैली और जल स्रोतों के श्रमदान से साफ सफाई और गहरीकरण विशेष रूप से शामिल हैं, आयोजन के द्वितीय चरण में ग्राम पिलौंजी केतालाब में ग्राम वासियों के सहयोग से श्रमदान करते हुए साफ सफाई और गहरीकरण किया गया। इस कार्यक्रम में आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले, सरपंच डॉक्टर शिव कुमार पांडेय, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष स्वाधीन शुक्ला, सचिव अवधेश तोमर सदस्य गण बृजेश नामदेव, अतुल पांडेय, प्रस्फुटन समिति के सचिव राजाराम पटेल ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Exit mobile version