Site icon Yashbharat.com

Charging station In Bhopal: फरवरी तक भोपाल में बनेंगे 37 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन

charging station

Charging station In Bhopal भोपाल। राजधानी में जल्द ही 37 इलेक्‍ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने राजस्थान इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्टुमेंट्स लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत शहर के 37 अलग-अलग क्षेत्रों में यह स्टेशन बनाए जाएंगे, जहां से लोग अपने इलेक्‍ट्रिक वाहनों को रियायती दरों पर चार्ज कर पाएंगे।

बता दें कि भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड द्वारा आगामी जनवरी से शहर में इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का प्लान बनाया गया है। इन बसों की चार्जिंग के लिए इन स्टेशनों को तैयार किया जा रहा है। कंपनी के डीजीएम रूपेश चावला ने बताया कि भारत सरकार के प्रोजेक्ट के तहत चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने है। इसमें 27 फास्ट और 10 स्लो चार्जिंग स्टेशन शहर में बनाए जा रहे है। बीसीएलएल द्वारा दी गई लोकेशन के आधार पर फरवरी माह तक यह चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। बता दें कि चार्जिंग स्टेशनों पर दो तरह के स्लो और फास्ट चार्जर होंगे। स्लो चार्जर से एक बार में 10 ई-वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। वहीं फास्ट चार्जर से एक बार में छह ई-वाहनों को एक साथ चार्ज किया जा सकेगा। एक स्‍लो चार्जर किसी इलेक्‍ट्रिक वाहन को छह घंटे में चार्ज कर सकता है। यह आवासीय और आफिस स्पेश पार्किंग के लिए बेहतर है।

Charging station In Bhopal दाम तय नहीं
चार्जिंग के बदले लोगों को कितनी राशि देनी होगी, फिलहाल यह तय नहीं है। हालांकि कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि रियायत दरों पर चार्जिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्तमान में स्मार्ट सिटी कैंपस समेत, एयरपोर्ट व अन्य जगह इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग स्टेशन है। गत मंगलवार को ही राजा भोज एयरपोर्ट में इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की गई है।

Exit mobile version