Site icon Yashbharat.com

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव को लेकर बवाल: ईंट लेकर निकल पड़े हुमायूं कबीर के समर्थक, मुर्शिदाबाद में तनाव Report

Screenshot 20251206 124819 Chrome

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव को लेकर बवाल: ईंट लेकर निकल पड़े हुमायूं कबीर के समर्थक, मुर्शिदाबाद में तनाव।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर बड़ा राजनीतिक और सामाजिक तनाव खड़ा हो गया है। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि आज दोपहर 12 बजे तक इंतजार किया जाएगा, इसके बाद कुरान पढ़कर शिलान्यास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

उनकी इस घोषणा के बाद इलाके में हलचल मच गई। कबीर के समर्थक ईंट लेकर सड़कों पर निकल आए, जिसके कारण प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों में इस कदम को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएँ देखी जा रही हैं।

हुमायूं कबीर ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि “कार्यक्रम किसी भी स्थिति में होगा।” पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बाबरी मस्जिद से जुड़े किसी भी मुद्दे पर देश में पहले ही संवेदनशीलता रहती है, ऐसे में बंगाल में इस “शिलान्यास घोषणा” ने राजनीतिक और साम्प्रदायिक तापमान बढ़ा दिया है।

मुर्शिदाबाद के कई हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव को लेकर बवाल: ईंट लेकर निकल पड़े हुमायूं कबीर के समर्थक, मुर्शिदाबाद में तनाव

 

Exit mobile version