Champions Trophy, IND vs BAN LIVE Score: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, अक्षर पटेल भी हुए आउट

Champions Trophy, IND vs BAN LIVE Score: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, अक्षर पटेल भी हुए आउट  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश का सामना कर रही है. बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. भारतीय टीम पहले फील्डिंग कर रही है

12 ओवर में 54 रनों की जरूरत
टीम इंडिया ने 38 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं. अब भारतीय टीम को जीत के लिए 72 गेंदों पर 54 रनों की जरूरत है. शुभमन गिल और केएल राहुल भारतीय टीम को जीत के करीब लेकर जा रहे हैं.

भारत के 150 रन पूरे
टीम इंडिया ने 31.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे कर लिए हैं. गिल अभी भी क्रीज पर टीके हुए हैं, जो टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है.

टीम इंडिया को लगा चौथा झटका
भारतीय टीम मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. 144 रन के स्कोर पर टीम को चौथा झटका भी लग गया है. अक्षर पटेल 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
टीम इंडिया को 133 रन पर तीसरा झटका भी लग गया है. श्रेयस अय्यर 17 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
शुभमन गिल की ओर से एक शानदार पारी देखने को मिली है. उन्होंने 69 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया और दमदार फॉर्म को जारी रखा है.

विराट कोहली हुए आउट
टीम इंडिया ने 112 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. विराट कोहली 38 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें रिशाद हुसैन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

100 रन के पार टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 20 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 42 और विराट कोहली 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं. दोनों खिलाड़ियों के एक अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है.

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर
भारतीय टीम ने 16 ओवर के खेल के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 38 और विराट कोहली 7 रन बनाकर क्रीज पर टीके हुए हैं.

टीम इंडिया को लगा पहला झटका
टीम इंडिया ने 69 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. रोहित शर्मा 36 गेंदों पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

50 रन के पार टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 8 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन का आंकड़ा छू लिया है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है.

6 ओवर के बाद 36 रन
टीम इंडिया ने शुरुआती 6 ओवर के बाद बिना कोई विकेट के 36 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 27 रन और शुभमन गिल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं.

रोहित के 11 हजार वनडे रन
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह वनडे में भारत की ओर से ये कमाल करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने हैं.

टीम इंडिया की धीमी शुरुआत
टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने काफी संभलकर शुरुआत की है. शुरुआती 3 ओवर में भारतीय टीम ने 11 रन बनाए हैं.

228 रन पर ऑलआउट हुआ बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 228 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है. इस पारी में मोहम्मद शमी भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. वहीं, हर्षित राणा को 3 और अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले. दूसरी ओर तौहिद हृदोय ने बांग्लादेश के लिए एक अहम पारी खेली. उन्होंने 118 गेंदों पर 100 रन बनाए. उनके अलावा जाकिर अली ने भी 68 रनों का योगदान दिया.

Exit mobile version