Sunday, April 19, 2026
Latest:
FEATUREDLatestSportsक्रिकेटराष्ट्रीय

Champions Trophy, IND vs BAN LIVE Score: दुबई में भारत-बांग्लादेश का मुकाबला, जानें मैच की हर अपडेट

Champions Trophy, IND vs BAN LIVE Score: दुबई में भारत-बांग्लादेश का मुकाबला, जानें मैच की हर अपडेट। भारत और बांग्लादेश के बीच आज दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में टॉस बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि दुबई में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए जीतना मुश्किल हो सकता है।

भारतीय टीम इस मैच में अपनी जीत की लय को बनाए रखना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश अपनी पहली जीत की तलाश में होगा। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की थी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी शामिल हो सकते हैं।

बांग्लादेश की टीम में नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, तन्जीद हसन, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, टास्किन अहमद, तनजीम हसन साकिब, नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान शामिल हो सकते हैं।

बता दें दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में एक बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारत ने बाजी मारी है. वहीं बात करें दुबई की तो यहां भी टीम इंडिया का ही दबदबा रहा है. बांग्लादेश के खिलाफ इस मैदान पर भारत ने दोनों मैच जीते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम का ओवरऑल रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 32 मैच जीते हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि