अर्थदंड के नए प्रविधान

सिर्फ वाहन चालक ने हेलमेट नहीं लगाया है- 300 रुपये

– वाहन चालक ने हेलमेट लगाया है पर पीछे बैठे व्यक्ति ने नहीं- 500 रुपये

– दोनों ने नहीं लगाया – 800 रुपये

– तीन लोग सवार हैं और तीनों ने नहीं लगाया है -1000 रुपये (800 रुपये हेलमेट नहीं लगाने का और 200 रुपये तीन लोगों के बैठने पर)

कितने चालान बने, जानकारी पुलिस के पास नहीं

पुलिस के पास यह ब्योरा ही नहीं है कि दोपहिया वाहनों में पीछे बैठे व्यक्ति के हेलमेट नहीं पहनने पर कितने चालान बनाए गए हैं। साफ्टवेयर में अलग से प्रविधान नहीं होने के कारण यह जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पिछले पांच वर्ष में सड़क दुर्घटनाएं और मौत वर्ष– दुर्घटनाएं– घायल– मृतक 2018–51,397–54,662–10,706 2019–50,669–52,616–11,249 2020–45,266–46,456–11,141 2021–48,877–48,956–12,057 2022–54,432–55,168–13, 427 (स्रोत- मप्र पुलिस)

दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाला, दोनों हेलमेट लगाएं तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है। सभी जिलों को पत्र लिखकर दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट नहीं पहनने पर अर्थदंड लगाने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।