Chakda Xpress OTT Release: अनुष्का शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द आएगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, बातचीत अंतिम चरण में

Screenshot 20251120 171423 Chrome

Chakda Xpress OTT Release: अनुष्का शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द आएगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, बातचीत अंतिम चरण में। 2 नंवबर 2025, ये तारीख भारतीय महिला क्रिकेट के लिए स्वर्णिम इतिहास में दर्ज हो गई. देश की बेटियों ने देश का नाम एक बार फिर रौशन किया था और वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम करके भारत लौटीं. इस बात का जश्न हर भारतीय ने मनाया था।

Chakda Xpress OTT Release: अनुष्का शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द आएगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, बातचीत अंतिम चरण में

उस दिन ये बात भी साबित हो गई कि क्रिकेट सिर्फ मेन्स स्पोर्ट नहीं है, बल्कि ये एक जेंडर न्यूट्रल गेम है. इसी स्पिरिट को हमेशा से बॉलीवुड ने भी समझा है और कई बार ऐसी फिल्में बनी हैं, जहां हमने महिला खिलाड़ियों को अपने हिस्से की जंग लड़ते देखा है. जल्द ही हमारे सामने एक और ऐसी ही कहानी आने वाली है।

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस का काफी लंबे वक्त से फैंस को इंतजार है. फिल्म को 2022 में ही शूट कर लिया गया था, लेकिन इसकी रिलीज में कुछ न कुछ दिक्कतें आती रहीं. अब खबर आई है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज के लिए कई स्ट्रीमिंग प्लाटफॉर्म्स से बात कर रहे हैं और शायद जल्द ही हमें ये फिल्म देखने को मिले।

Chakda Xpress OTT Release: अनुष्का शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द आएगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, बातचीत अंतिम चरण में