Site icon Yashbharat.com

Chacha Choudhari Or Sabu: अब मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे चाचा चौधरी व साबू

chacha choudhari

Chacha Choudhari Or Sabu: अब मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे चाचा चौधरी व साबू बच्चों को मतदान और चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक अनूठी पहल की है। आयोग ने बुधवार को चाचा चौधरी, साबू, राका, धमाका सिंह और बिल्लू सहित कॉमिक पात्रों के माध्यम से बच्चों में चुनाव के प्रति जागरूकता लाने के लिए दो कॉमिक पुस्तकें जारी की हैं।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर ईसीआई ने एक पोस्ट में कहा, प्राण कॉमिक्स से प्रकाशित कॉमिक बुक, ‘चाचा चौधरी और चुनावी दंगल’ का आयोग की ओर से विमोचन किया गया।

आयोग ने यह भी कहा कि 30,000 प्रतियां मुफ्त में वितरित की जाएंगी और बच्चे उन्हें डिजिटल रूप से भी देख सकते हैं। कॉमिक पुस्तकों में एक्शन और रोमांच के साथ-साथ वोट करने का सामाजिक संदेश है।

इसमें मतदाता जागरुकता पर विभिन्न विषयों को शामिल करने वाली दस शृंखलाबद्ध कहानियां और एक प्रश्नोत्तरी शामिल है।

नई मतदाता पंजीकरण कहानी में चाचा चौधरी बिल्लू को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया का मार्गदर्शन करते हैं, जिसने हाल ही में मतदान की उम्र हासिल की है। इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। साथ ही 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं।

Exit mobile version