CG Voting Phase 1 Live Update: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान , सुकमा में IED ब्‍लास्‍ट, मिजोरम में भी मतदान जारी

CG Voting Phase 1 Live Update: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान , सुकमा में IED ब्‍लास्‍ट, मिजोरम में भी मतदान जारी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान , सुकमा में IED ब्‍लास्‍ट, मिजोरम में भी मतदान जारी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्‍सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्‍य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ।

छत्‍तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।

मोहला मानपुर में वोटिंग के दौरान ईवीएम मशीन खराब
CG Chunav Voting Phase 1: छत्‍तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। वहीं ऐसे में मोहला मानपुर से खबर आ रही है कि औंधी के मतदान केंद्र क्रमांक 226 में ईवीएम मशीन खराब हो गया है, जिससें लोगों को परेशानी हो रही है। अब तक छह लोगों ने मतदान किया है।

सुकमा में कवासी लखमा ने डाला वोट
Chhattisgarh Election Voting: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने वोट डाला।

नारायणपुर कलेक्टर बोले- मतदान करना हमारे लिए गर्व की बात
Chhattisgarh Chunav Voting 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच नारायणपुर कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया, चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अभी मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी करके मतदान शुरू करा दिया गया है। सुरक्षा के हिसाब से हर जगह हमारे CAPF और होमगार्ड के फोर्स लगे हुए हैं। मतदान करना हमारे लिए गर्व की बात है। ये हमारा संवैधानिक अधिकार है।

कांग्रेस उम्‍मीदवार बोले- कोंडागांव से तीसरी बार जीतूंगा
Chhattisgarh Chunav Voting 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद कोंडागांव से कांग्रेस उम्मीदवार मोहन मरकाम ने जीत का दावा किया। उन्‍होंने कहा, मुझे विश्वास है कि मैं कोंडागांव से तीसरी बार जीतूंगा। बीजेपी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबला नहीं कर सकती, इसलिए वे ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मिजोरम में भी मतदान जारी
मिजोरम की सभी 40 सीटों पर वोटिंग जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

 

उम्मीदवार केदार कश्यप ने कहा, प्रदेश के 20 विधानसभा में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और लगातार सुबह से मतदाताओं की भीड़ साबित करती है छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार को हटाना है। जिन उद्देश्यों के साथ छत्तीसगढ़ को बनाया गया था, उन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार किया है।

Exit mobile version