CG Cabinet Vistar: अब कौन बनेगा मंत्री, छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट- राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री साय

CG Cabinet Vistar: अब कौन बनेगा मंत्री, छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट- राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री साय

CG Cabinet Vistar: अब कौन बनेगा मंत्री, छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट- राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री साय छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय सर।कार के मंत्रिमंडल विस्‍तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विष्णुदेव साय कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। कैबिनेट अटकलों के बीच मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में दो मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल से चर्चा हुई है।

बतादें कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने विष्‍णुदेव साय सरकार के शिक्षा मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ कैबिनेट में खाली हुए मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में दो मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल से चर्चा हुई है।

Exit mobile version