Site icon Yashbharat.com

CG Board Exam 2024: अब परीक्षा देने के लिए पांच किमी से अधिक दूर जाने की जरूरत नहीं, 5 km से अधिक दूरी पर नहीं होंगे परीक्षा केंद्र; बनेंगे 50 नए केंद्र

Mp-12th-exam-yashbharat-exam-news

Mp-12th-exam-yashbharat-exam-news

CG Board Exam 2024: अब परीक्षा देने के लिए पांच किमी से अधिक दूर जाने की जरूरत नहीं, 5 km से अधिक दूरी परपरीक्षा केंद्र नहीं होंगे । 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले दूरदराज के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार उन्हें परीक्षा देने के लिए पांच किमी से अधिक दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अधिकारियों की टीम जहां के परीक्षार्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, उन क्षेत्रों को चिन्हित कर रहे हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। फिर सुविधानुसार नए परीक्षा केंद्र बनाने की योजना है।

 

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा एक मार्च से और 10वीं की दो मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए माशिमं ने तैयारी शुरू कर दी है। माशिमं के अनुसार प्रदेशभर में 40 से 50 परीक्षा केंद्र बढ़ सकते हैं। इसके लिए स्कूलों का चयन भी किया जा रहा है।

परीक्षार्थियों को मिलेगी सुविधा

सभी संभागों में भी इस बार परीक्षा केंद्र बढ़ेंगे। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए भी इस पर निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा केंद्र बढ़ाने से छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी क्योंकि कई बार देखने में आया है कि दूरी अधिक होने के कारण परीक्षार्थी केंद्र तक नहीं पहुंच पाते थे।

जहां यातायात के संसाधन नहीं वहां ज्यादा फोकस

अधिकारियों के मुताबिक इस बार ऐसे जगहों को चिन्हांकित किया जा रहा है जहां यातायात के साधन बस, टैक्सी नहीं हैं या बहुत कम हैं, ताकि यहां के बच्चों को परीक्षा देने में ज्यादा परेशानी ना हो। सबसे ज्यादा बस्तर, सरगुजा क्षेत्र को प्राथमिकता में रखकर नए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

समय की बचत होगी

परीक्षा केंद्र नजदीक होने से परीक्षार्थियों के समय की बचत होगी। बोर्ड परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से है, जो दोपहर 12.14 बजे तक चलेगी। इससे परीक्षा केंद्र पास में होने से बच्चों को समय पर पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी।

Exit mobile version