CG नक्सली हमला: पांच साल पहले भी इसी स्थान पर नक्सलियों ने खेला था खूनी खेल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मंगलवार की शाम नक्सलियों ने जिस बड़ी घटना को अंजाम दिया।वहीं पांच साल पहले भी नक्‍सलियों ने खूनी खेल खेला था जिसमें एक जवान की मौत हो गई थी।View image on Twitter

ANI@ANI

Abhishek Pallav, SP Dantewada on naxal attack: BJP MLA Bheema Mandavi was advised by police not to visit the area. After the attack, firing from both sides continued for half an hour. There were 5 more security personnel in a car following the BJP MLA’s car, we are locating them.9319:08 – 9 Apr 201942 people are talking about thisTwitter Ads information and privacy

उल्‍लेखनीय है कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई। उनके साथ ही घटना में सुरक्षा में तैनात चार जवान भी शहीद हो गए।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भीमा मंडावी कुआकोण्डा ब्लॉक के श्यामगिरी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वापस नकुलनार लौट रहे थे, तभी सड़क पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैण्डमाइन्स के ऊपर से उनका बुलेट प्रूफ वाहन गुजरा और विस्‍फोट हो गया। इसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इस हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में विधायक की सुरक्षा में तैनात चार जवान भी सवार थे, जो इस घटना में शहीद हो गए।

श्यामगिरी में आज वार्षिक मड़ई मेले का भी आयोजन किया गया था। इसी मेले के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करने वे जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में गए थे। सभा स्थल से निकलने के बाद करीब डेढ़ किलोमीटर दूर काफिला पहुंचा था और यह हमला हो गया।बताया गया है कि भाजपा विधायक के काफिले के पीछे तीन और वाहन चल रहे थे, जिनमें जवान सवार थे। घटना के तुरंत बाद वहां फायरिंग भी हुई। वाहनों में सवार जवानों ने नक्सलियों पर फायरिंग की। नक्सलियों ने भी दूसरी ओर से गोलियां बरसाईं और फिर वे वहां से भाग खड़े हुए। घटना स्थल को फोर्स ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहां अतिरिक्त बल को भी भेजा गया है। घटना स्थल से शवों को जिला मुख्यालय लाने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version