Site icon Yashbharat.com

CG : अब वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग ने थामा कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी ने दिया प्रस्‍ताव !

ruchir garg rahul gandhi

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शनिवार को रुचिर कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की। पिछले दिनों एक मीडिया संस्थान से वरिष्ठ संपादक के पद से रुचिर ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके राजनीति में उतरने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

रुचिर पत्रकारों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से रुचिर को पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था।

अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस की ओर से विधायक पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। रूचीर ने छत्तीसगढ़ के कई बड़े मीडिया संस्थानों में संपादकीय विभाग के शीर्ष पद पर कार्य किया है।

Exit mobile version