Central Govt. Employee केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई इस अहम दस्तावेज की वैधता की तारीख

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। देश में लॉकडाउन के चलते सरकार ने महत्वपूर्ण सुविधा दी है जिससे लाखों को लाभ होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। देश में चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। इसके चलते कर्मचारियों के एक महत्वपूर्ण दस्तावेज ष्टत्र॥स् कार्ड की वैधता की सीमा बढ़ा दी गई है। अभी तक इसकी वैधता 31 मार्च थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते अब इसकी आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। सरकार के इस फैसले ने देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने सीजीएचएस कार्ड ष्टत्र॥स् ष्टड्डह्म्स्र (ष्टद्गठ्ठह्लह्म्ड्डद्य त्रश1द्गह्म्ठ्ठद्वद्गठ्ठह्ल ॥द्गड्डद्यह्लद्ध स्ष्द्धद्गद्वद्ग) की वैधता अब बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2020 कर दी है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉकडाउन घोषित हुआ है। इसके चलते कर्मचारियों के लिए इस समय कार्ड का नवीनीकरण करा पाना संभव नहीं है। ऐसे में कार्ड की वैलिडिटी बढ़ाई जाती है। अपने आदेश में मंत्रालय ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि इस समय सरकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यथासंभव कर रही है। इसकी कोशिशें सामुदायिक स्तर पर भी चल रही हैं।
इलाज कराने जाने की भी मंजूरी
इसी बात का ध्यान रखते हुए ष्टत्र॥स् कार्ड की वैधता की तारीख बढ़ाई गई है। इसके साथ ही सरकार ने एक और सुविधा देते हुए ष्टत्र॥स् कार्डधारकों को लॉकडाउन की अवधि के दरमियान अपने निकटतम शासकीय डिस्पेंसरी और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार सहित किसी अन्य कार्य के लिए जाने की भी मंजूरी दे दी है।
क्या होता है CGHS Card
CGHS (Central Government Health Scheme) यह कार्ड केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत काम आता है। इसके तहत केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अपना व अपने परिवार के सदस्य का अस्पताल में उपचार करवा सकते हैं।
टल चुकी है अप्रेजल की प्रक्रिया
लॉकडाउन के चलते बीते दिनों सरकार ने शासकीय कर्मचारियों की सालाना अप्रैजल प्रक्रिया को भी 30 जून, 2020 तक के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि इससे पहले गत मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए ष्ठ्र यानी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही कर्मचारियों को गत जनवरी माह से एरियर का भी भुगतान किए जाने संबंधी ऐलान किया गया था।








