Site icon Yashbharat.com

कटनी में पासपोर्ट केन्द्र खोलने की योजना नहीं: केन्द्र खोला जावे- मिथिलेश जैन

IMG 20250825 WA0014

कटनी में पासपोर्ट केन्द्र खोलने की योजना नहीं: केन्द्र खोला जावे- मिथिलेश जै

नगर निगम कटनी के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पुनः पत्र लिखकर पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की नीति में बदलाव कर अविलंब कटनी में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जाने की मांग की है । विदित है कि मिथलेश जैन एडवोकेट द्वारा कटनी में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की मांग कर भारत सरकार को यह अवगत् कराया गया कि कटनी जिला पूरे भारत का भौगोलिक केन्द्र बिन्दू है, जहॉं रेल्वे का जंक्शन है, जिससे पॉंचों दिशाओं में ट्रेने आती-जाती हैं तथा आस-पास के अनेकों जिलों में पासपोर्ट कार्यालय नहीं हैं । जिससे कटनी जिले एवं आसपास के जिलों के नागरिकों को दूरस्थ अन्य जिलों में पासपोर्ट कार्यालय जाकर पासपोर्ट बनवाना पड़ता है । अतः उन्होंने कटनी में अतिशीघ्र पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने की मांग की गई ।
इस पत्र का कोई जवाब न आने पर मिथलेश जैन, एडवोकेट ने सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत् अपने पत्र पर की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी थी । जिसके ंसबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डिवीजन के अंडर सेकेट्री एवं केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी श्री मनीष सिंह के द्वारा पत्र दिनांक 06-08-2025 के माध्यम से यह जानकारी प्रेषित की गई है कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा डाक विभाग से सहयोग से वर्ष 2017 में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की योजना बनाई गई । इस योजना के अनुसार खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत् छतरपुर में केन्द्र खेला जा चुका है और कटनी जिला उक्त खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत् आता है और इस प्रकार भारत सरकार द्वारा कटनी में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोले जाने हेतु कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है ।विदित हो कि कटनी के भाजपा सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के लोकसक्षा क्षेत्र के अंतर्गत् छतरपुर भी आता है और उनकी जानकारी छतरपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलवा दिया गया है परन्तु कटनी जिले को इस सेवा को दिलाये जाने से वंचित कर दिया गया है ।
केन्द्र शासन के जवाब से यह स्पष्ट है कि कटनी जिले में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की कोई योजना नहीं है जो कि कटनी को उसके हक से वंचित रखने और कटनी के साथ भेदभाव करने का परिचायक है । पत्र में उन्होंने मांग की है कि यदि आवश्यक हो तो नीति में परिवर्तन कर कटनी में अविलंब पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जाये l

Exit mobile version