प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस मनाई गय
कटनी-सिविल लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस पर बी के दुर्गा बहन ने दादी के तैल्य चित्र समक्ष भोग अर्पित कर सभी भाई बहनों द्वारा दादी जी को मौन पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया । बीके दुर्गा बहन ने बताया कि संस्था के संस्थापक दादा लेखराज ब्रह्मा बाबा के देह त्यागने के पश्चात दादी प्रकाशमणि जी ने मुख्य प्रशासिका के उत्तरदायित्व को संभाला और अंतिम क्षणों तक पूर्ण समर्पित भाव से निरंतर 38 वर्ष निर्विध्न रूप से संस्था का कुशल संचालन किया और सभी को संतुष्ट रखते हुए सबकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए एक आदर्श बनकर अपने जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया साथ ही विश्व की पांच महाद्वीपों में जाकर भारत की सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का कार्य किया उन्होंने हर मानव में विश्व बंधुत्व की भावना को जागृत किया था इसलिए उनकी स्मृति दिवस को संस्थान विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मना रही है अंत में सभी ईश्वरीय भोग वितरित करते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए दुर्गा बहन ने कहा कि दादी जी की पुण्य स्मृति दिवस पर भारत में हो रहे रक्तदान अभियान के तहत इस संस्थान के सदस्य और स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर 30 मिनट का जो रक्तदान किया है न सिर्फ रक्तदान दिया है बल्कि समाज में सहयोग की भावनाओं को मजबूत करने का कार्य किया है रक्तदान ही दूसरों के लिए जीवनदान है और इस जीवनदान महायज्ञ में आपने अपनी आहुति देकर सचमुच मानव कल्याण का कार्य किया है । साथ हो संस्था के उपशाखा केंद्र रोशन नगर में प्रभारी सुमन बहन, चाका में सविता बहन,मंगल नगर में अनिता बहन, एनकेजे शिवानी बहन, झिंझरी में ज्योति बहन, निवार में बरखा , मान सरोवर में बेबी बहन, कैमोर में भारती बहन, बरही में दीपा बहन, बसाडी में किरण बहन के नेतृत्व में दादी जी को भोग अर्पित कराया गया।

