Site icon YASHBHARAT.COM

विवादों में घिरा सीबीएसई 2027 बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, 22 मार्च को होली के दिन रखे गए 12वीं के पांच पेपर

19 10 2023 cbse date sheet 2024 23560294

विवादों में घिरा सीबीएसई 2027 बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, 22 मार्च को होली के दिन रखे गए 12वीं के पांच पेपर

जबलपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2027 की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया टाइम टेबल अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 22 मार्च 2027 को होली के प्रमुख त्योहार के दिन कक्षा 12वीं के पांच अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं निर्धारित कर दी गई हैं।

विद्यार्थियों और शिक्षकों में असमंजस की स्थिति रंगों के प्रमुख पर्व होली के दिन बोर्ड परीक्षा रखे जाने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच भारी असमंजस की स्थिति बन गई है। त्योहार के दिन परीक्षा होने से छात्रों की तैयारियों और आवागमन को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और बोर्ड से परीक्षा तिथि में संशोधन करने की मांग की है।

6 नवंबर को जारी हुआ था परीक्षा कार्यक्रम गौरतलब है कि सीबीएसई ने 6 नवंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल जारी किया था। इस कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की मुख्य परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। जहां कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च को समाप्त हो जाएंगी, वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। अब सभी की निगाहें बोर्ड के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वह इस आपत्ति पर संज्ञान लेते हुए तारीखों में कोई बदलाव करता है या नहीं।

Exit mobile version