CBSE Class 10th Result 2019: 10वीं का रिजल्‍ट cbse.nic.in पर जारी

न्‍यूज डेस्‍क। CBSE Class 10 results 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं की तरह 10वीं के रिजल्‍ट को लेकर भी छात्रों को सरप्राइज दे दिया है. दरअसल 2 अप्रैल को 12वीं के रिजल्‍ट भी बोर्ड ने पूर्व किसी सूचना के ही जारी कर दिए थे. इसके बाद बोर्ड की तरफ से सूचना दी गई थी कि 5 मई को 10वीं के नतीजे आ सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और नतीजे 6 मई को आए.

इसके बाद CBSE पब्‍ल‍िक रिलेशन ऑफिसर रमा शर्मा ने इन खबरों को अफवाह बताया था. उनके मुताबिक ये खबर सामने आई थी कि जब भी बोर्ड रिजल्‍ट घोषित करेगा तो उसके पहले तारीखों का ऐलान किया जाएगा. उसके बाद से तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया कि अगले सप्‍ताह दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे लेकिन अब इन सभी खबरों के बीच में बोर्ड ने आखिरकार रिजल्‍ट घोषित कर दिया.

Exit mobile version