Site icon Yashbharat.com

CBSE Class 10th, 12th Compartment Result 2020 Live Updates: यहां चेक करें 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट, 59.43% छात्र हुए पास

images 60

CBSE Board Class 10th, 12th Compartment Result 2020 LIVE Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को कक्षा 12 के कंपार्टमेंटल परीक्षा परिणाम 2020 जारी कर दिए हैं। जो उम्‍मीदवार इस वर्ष 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर केवल ऑनलाइन रिजल्‍ट जारी होगा जिसका प्रिंट आउट उम्‍मीदवार निकाल सकते हैं। इसके बाद, छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट उनके स्‍कूल और कॉलेज से ही मिलेगी। 10वीं क्लास के रिजल्‍ट 10 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

इस वर्ष, कक्षा 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 22 सितंबर से 29 सितंबर तक तथा 10वीं के लिए 22 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित की गई थी। देशभर के 591 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा 10वीं में लगभग 73,205 छात्र और कक्षा 12 में लगभग 1,50,198 छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। उम्‍मीदवारों को सलाह है कि वे रिजल्‍ट से जुड़ी किसी भी ताजा अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

Exit mobile version