Site icon Yashbharat.com

CBSE Board Exams 2022: सिलेबस कम होने पर चिंता में टीचर्स, कर रहे इन बदलावों की मांग

07 12 2020

CBSE Board Exams 2022: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एकेडमिक सेशन 2021-22 में 10 वीं और 12वीं के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है। इसके तहत पहले सिलेबस में कटौती की जाएगी और बाकी बचा हुआ सिलेबस 2 भागों में विभाजित होगा।

आधा सिलेबस पहले टर्म में कवर होगा और बाकी सिलेबस दूसरे टर्म में कवर किया जाएगा। दोनों टर्म की परीक्षाएं भी अलग-अलग होंगी। हालांकि अभी तक बोर्ड ने नया सिलेबस जारी नहीं किया है।

इस बीच कई शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि इस बार सिलेबस में प्रभावी कटौती की जाएगी। क्योंकि पिछले साल जो 30 फीसदी सिलेबस हटाया गया था। उससे जुड़े टॉपिक सिलेबस में थे। इस वजह कई स्कूलों में पूरा सिलेबस पढ़ाया गया था।

एक प्राइवेट स्कूल में गणित पढ़ाने वाली श्यामा ने कहा कि “पिछले साल बोर्ड ने 30 फीसदी सिलेबस हटाया था, जबकि उससे जुड़े टॉपिक सिलेबस में थे।

इस वजह से अधिकतर स्कूलों ने पूरा सिलेबस पढ़ाया था। हमने पिछले साल लगभग पूरा सिलेबस कवर किया था। हम इस साल उम्मीद कर रहे हैं कि हर टॉपिक का एक हिस्सा छोड़ने की बजाय पूरा टॉपिक ही छोड़ा जाएगा। इससे सिलेबस तेजी से कवर होगा और शिक्षकों के पास छात्रों की

CBSE Board Exams 2022: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एकेडमिक सेशन 2021-22 में 10 वीं और 12वीं के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है। इसके तहत पहले सिलेबस में कटौती की जाएगी और बाकी बचा हुआ सिलेबस 2 भागों में विभाजित होगा। आधा सिलेबस पहले टर्म में कवर होगा और बाकी सिलेबस दूसरे टर्म में कवर किया जाएगा। दोनों टर्म की परीक्षाएं भी अलग-अलग होंगी। हालांकि अभी तक बोर्ड ने नया सिलेबस जारी नहीं किया है। इस बीच कई शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि इस बार सिलेबस में प्रभावी कटौती की जाएगी। क्योंकि पिछले साल जो 30 फीसदी सिलेबस हटाया गया था। उससे जुड़े टॉपिक सिलेबस में थे। इस वजह कई स्कूलों में पूरा सिलेबस पढ़ाया गया था।

एक प्राइवेट स्कूल में गणित पढ़ाने वाली श्यामा ने कहा कि “पिछले साल बोर्ड ने 30 फीसदी सिलेबस हटाया था, जबकि उससे जुड़े टॉपिक सिलेबस में थे। इस वजह से अधिकतर स्कूलों ने पूरा सिलेबस पढ़ाया था। हमने पिछले साल लगभग पूरा सिलेबस कवर किया था। हम इस साल उम्मीद कर रहे हैं कि हर टॉपिक का एक हिस्सा छोड़ने की बजाय पूरा टॉपिक ही छोड़ा जाएगा। इससे सिलेबस तेजी से कवर होगा और शिक्षकों के पास छात्रों की तैयारी करवाने का ज्यादा समय होगा।”

कई स्कूलों में खत्म हो चुके हैं जरूरी टॉपिक

 

 

श्यामा के अलावा बाकी स्कूलों के शिक्षकों ने भी ऐसी ही चिंता जताई है। साथ ही बताया है कि कई स्कूलों में ऑनलाइन क्लास अच्छे से चल रही हैं। इस वजह से कई टॉपिक पढ़ाए जा चुके हैं। अब यदि नए सिलेबस में वो टॉपिक नहीं हुए तो सभी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और सबकी मेहनत व्यर्थ होगी। ऐसे में बोर्ड को जल्द से जल्द नया सिलेबस जारी करना चाहिए। साथ ही शिक्षकों ने मांग की है कि सिलेबस के साथ सैंपल प्रश्नपत्र भी जारी किए जाने चाहिए। क्योंकि स्कूलों के पास छात्रों की तैयारी करवाने के लिए सिर्फ 4 महीने का समय बचा है।

दोनों टर्म के सिलेबस में समानता जरूरी

गुरुग्राम के एक स्कूल के शिक्षक ने कहा “हमें उम्मीद है कि सिलेबस में कटौती वैसी ही होगी, जैसी पिछले साल हुई थी। अबकी बार देखने वाली बात यह होगी कि जिन टॉपिक को पहले टर्म में पढ़ाया जाएगा। उनका उपयोग दूसरे टर्म में भी होना चाहिए।”

10वीं और 12वीं का रिजल्ट बनाने में व्यस्त है बोर्ड

 

फिलहाल CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट बनाने में व्यस्त है। सभी स्कूलों से नंबर लिए जा चुके हैं और रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोर्ड 10वीं के छात्रों का रिजल्ट 20 जुलाई और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट 30 या 31 जुलाई को जारी कर सकता है। वहीं अगले सत्र की नई स्कीम के तहत इसी साल नवंबर और दिसंबर में 10वीं और 12वीं के छात्रों की पहले टर्म की परीक्षाएं होंगी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version