CBSE and State board Exams 2021: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र ने 25 मई तक राज्यों से मांगे लिखित सुझाव, शिक्षा मंत्री निशंक बोले- छात्रों का भविष्य महत्वपूर्ण
CBSE and State board Exams 2021 : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आज हुई हाई-लेवल मीटिंग में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से 25 मई तक लिखित में सुझाव मांगे हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट कर कहा कि सभी राज्यों से लिखित में अपने सुझाव 25 मई तक भेजने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हाई-लेवल मीटिंग बहुत ही उपयोगी रही क्योंकि इसमें मौजूदा परिस्थियों की समीक्षा की गई है।
निशंक ने लिखा, ‘ मुझे पूरा भरोसा है कि हम सामूहिक निर्णय के माध्यम से जल्द ही कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में अपना अंतिम फैसला करेंगे और छात्रों व अभिवावकों के मन में व्याप्त अनिश्चितता को दूर कर पाएंगे।’
1:11PM-सोशल मीडिया पर उठी बोर्ड एग्जाम रद्द करने की मांग-
जहां एक ओर मंत्रियों की उच्च-स्तरीय बैठक चल रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर बोर्ड एग्जाम रद्द करने की मांग हो रही है। ट्विटर पर #cancelboardexams ट्रेंड कर रहा है।
12:55PM- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जताई चिंता
12:40PM- प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों पर फैसला संभव
बैठक में सीबीएसई और अलग-अलग राज्यों के 12वीं परीक्षा के अलावा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं पर चर्चा की जा सकती है। जिसमें परीक्षा के तरीके और अन्य प्रवेश परीक्षाओं की समय-सीमा के साथ तारीखों पर फैसला लिए जाने की उम्मीद है।
12:33AM- सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा के लिए छात्र क्या उम्मीद कर सकते हैं?
उच्च स्तरीय बैठक चल रही है जहां सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 समेत अन्य परीक्षाओं पर निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि सीबीएसई कक्षा 12 के केवल प्रमुख विषयों की परीक्षा आयोजित कर सकता है।
12:25PM- कुछ समय में 12वीं समेत अन्य परीक्षाओं पर फैसला संभव
हाई लेवल मीटिंग में राजनाथ सिंह, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर संग संवाद कर रहे हैं। जल्द ही मीटिंग में लिए गए फैसला का ऐलान किया जा सकता है।
12:04PM- छात्र व अभिभावक कर रहे सीबीएसई 12वीं परीक्षा रद्द करने की मांग
सीबीएसई ने 12वीं परीक्षा को देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। तब यह घोषणा की गई थी कि कक्षा 12 की परीक्षा पर निर्णय 1 जून के बाद लिया जाएगा। माता-पिता और छात्र लगातार सोशल मीडिया पर कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
11: 40AM- 12वीं समेत इन्य परीक्षाओं पर हाई-लेवल मीटिंग शुरू
12वीं समेत अन्य एंट्रेस परीक्षा को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। इस हाई-लेवल मीटिंग में कई मंत्री शामिल हुए हैं, जहां सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2021 पर फैसला लिया जा सकता है।
11:30AM- जेईई मेन परीक्षा 2021 हुई थी स्थगित
शिक्षा मंत्री निशंक पहले ही अप्रैल और मई की परीक्षा के लिए जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर चुके हैं। देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि
जेईई मेन एग्जाम 2021 की तारीख पर भी आज आ सकता है अपडेट
11:20AM- शिक्षा मंत्रालय द्वारा अंतिम निर्णय
हिन्दुस्तान टाइम्स ने बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा, “अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। सभी सुझावों पर विचार करने के बाद ही शिक्षा मंत्रालय द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।”
11:05AM- इन विकल्पों पर किया जा सकता है विचार
सीबीएसई सूत्रों के अनुसार, जिन संभावित विकल्पों पर विचार किया जा सकता है, वे हैं – केवल मुख्य विषयों के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करना, विभिन्न राज्यों या जिलों में कोरोना स्थिति के अनुसार योजनाबद्ध दो चरणों में सभी परीक्षाएं आयोजित करना या रद्द करना। वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर परीक्षा और परिणाम घोषित करना।
10:46AM- CBSE Class 12 exams: ज्यादातर राज्यों ने स्थगित कर दी थीं इंटर की परीक्षाएं
देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादातर राज्यों ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया था। सीबीएसई और आईसीएसई ने भी 12वीं परीक्षा को टाल दिया था।
10:30 AM- कैसे और कब आयोजित होंगी परीक्षाएं? आज फैसला संभव
12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ एनटीए, नीट और जेईई मेन परीक्षा 2021 समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं पर आज फैसला लिया जा सकता है। उच्च-स्तरीय बैठक में परीक्षा के दौरान सावधानियों पर विचार किया जा सकता है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। यह परीक्षाएं जून-जुलाई में आयोजित हो सकती हैं।
10: 06AM- झारखंड सीएम ने शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों से मांगे सुझाव-
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा कि राज्य के सभी 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से इस साल के बोर्ड परीक्षाओं पर राय जानना चाहता हूं। कृपया अपना बहुमूल्य सुझाव कमेंट बॉक्स पर शेयर करें। मुझे भारत सरकार के साथ होने वाली बैठक में आपके विचार या सुझावों को बेहतर ढंग से रखने में मदद मिलेगी।
9:43 AM- 12वीं लंबित परीक्षाओं पर आ हो सकता है फैसला
12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है। परीक्षा आयोजित करने या रद्द करने पर अंतिम निर्णय आज लिए जाने की संभावना है।
09:51 AM- केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक का ट्वीट-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने बताया कि यह उच्च स्तरीय बैठक वर्जुअल मीडियम के जरिए होगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य राज्यों के 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ नीट, जेईई मेन समेत अन्य परीक्षाओं पर फैसला हो सकता है।

