Site icon Yashbharat.com

CBSE 12th Result 2018: 12वीं के नतीजे घोषित, गाजियाबाद की मेघना ने किया टॉप

images 90 2

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार के नतीजे 83.01 प्रतिशत रहे हैं जो पिछले साल के 82.02 प्रतिशत से लगभग 1 प्रतिशत ज्यादा हैं। इस बार गाजियाबाद की छात्रा मेघना श्रीवास्तव ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है वहीं गाजियाबाद की ही छात्रा अनुष्का चंद्रा ने 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। राजस्थान मानसरोवर की चाहत बोधराज तीसरे नंबर पर रही हैं।

वहीं क्षेत्रवार नतीजों पर नजर डालें तो सबसे अधिक त्रिवेंद्रपुरम रीजन में 97.32 फीसद पास हुए हैं वहीं दूसरे स्थान पर चेन्नई रहा जहां 93.87 फीसद पास हुए हैं। इनके अलावा तीसरे पर दिल्ली रीजन रहा जहां पर 89.00 फीसद पास हुए हैं।

परीक्षा परिणाम में इस बार फिर मारी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार लड़कियों का पास फीसद 88.31 है वहीं लड़को का पास फीसद 78.99 फीसद रहा है।

 कक्षा 12वीं के छात्र अपना रिजल्‍ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल कुल 28 लाख छात्रों ने सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी थी। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 16,38,428 और 12वीं की परीक्षा में 11,86,306 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल तक चली थीं। पेपर लीक होने के बाद सीबीएसई ने 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की थी। इसके बाद ये आशंका जताई जा रही थी कि 12वीं के नतीजे देरी से घोषित हो सकते हैं। लेकिन अब 26 मई को सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है।

पिछले साल सीबीएसई 12वीं के नतीजे 28 मई जबकि 10वीं के नतीजे 3 जून को घोषित किए गए थे। बताया जा रहा है कि 10वीं का 29 या 30 मई को रिजल्ट आने की संभावना है।

12वीं के छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्‍ट-

Exit mobile version