CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 10वीं स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया। बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था। लेकिन इस बार भी 13 मई को ही रिजल्ट घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी लड़कियां ही अव्वल रही हैं।
भोपाल रीजन का रिजल्ट 92.71 % रहा।
यहां देखें रिजल्ट
स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से ही ले सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट ही आपकी शैक्षणिक करियर में और आधिकारिक कार्योंके लिए अनिवार्य दस्तावेज माना जाता है।
यहां दिए गए लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.gov.in
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें कक्षा 10वीं के परिणाम
स्टेप-1: ‘डिजिलॉकर’ ऐप डाउनलोड करें
स्टेप-2: digiLocker.gov.in पर जाएं
स्टेप-3: अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें
स्टेप-4: सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें
स्टेप-5: आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी
Umang ऐप के माध्यम से कक्षा 10वीं के परिणाम देखने का तरीका
स्टेप-1: ‘उमंग’ ऐप डाउनलोड करें
स्टेप-2: ऐप खोलें और शिक्षा अनुभाग पर जाएं और ‘सीबीएसई’ चुनें
स्टेप-3: अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
SMS के जरिए ऐसे चेक करें कक्षा 10वीं का रिजल्ट
स्टेप-1: मैसेजिंग ऐप खोलें
स्टेप-2: टाइप करें: cbse 12
स्टेप-3: 7738299899 पर भेजें
स्टेप-4: अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करें
