Site icon Yashbharat.com

CBSE 10th Result : कल शाम 4 बजे तक आएंगे 10वीं के नतीजे, yashbharat.com पर भी देखें

images 90 2

नई दिल्ली। 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के नतीजे जारी करने जा रहा है। खबरों के अनुसार यह नतीजे कल यानि मंगलवार शाम 4 बजे तक जारी हो सकते हैं।

सीबीएसई अधिकारियों ने कहा है कि रिजल्ट कल जारी होंगे।नतीजे आने के बाद छात्र अपना रिजल्‍ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

इससे पहले 10वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने शनिवार को ही ट्वीट कर दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले दो दिनों में 10वीं के परिणामों की तारीख बता दी जाएगी। सोमवार को दोपहर बाद सीबीएसई ने परिणाम की तारीख व समय का भी एलान कर दिया।

 बता दें कि पहले ही कहा जा रहा था कि सीबीएसई सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख की घोषणा कर सकता है।

सीबीएसई ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू की थी। इस वर्ष आठ साल बाद दसवीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था। सीबीएसई के अनुसार, इस वर्ष 1638428 विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

गौरतलब है कि 10वीं गणित की परीक्षा लीक होने का मामला सामने आया था, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा था कि वो 10वीं गणित की परीक्षा फिर से आयोजित नहीं करेगी। बोर्ड के इस फैसले के बाद देशभर के 16 लाख छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

अपने इस फैसले के पीछे बोर्ड ने तर्क दिया था कि 10वीं गणित का पर्चा लीक होने का ज्यादा व्यापक असर नहीं हुआ है और इसलिए परीक्षा फिर से आयोजित नहीं की जाएगी।

छात्र ऐसे देखें अपना रिजल्‍ट

यशभारत की वेब साइट www.yashbharat.com

Exit mobile version