Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

CBSE 10th 12th Exam 2020: CBSE ने जारी की नोटिस, केवल 29 विषयों की होगी परीक्षा

CBSE ने बोर्ड एग्ज़ाम में हुई देरी को लेकर एक ऑफीशियल नोटीफिकेशन जारी करके कहा है कि सिर्फ 29 विषयों की ही परीक्षा कराई जाएगी. इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी कहा था कि सिर्फ 29 विषयों के लिए ही परीक्षा ली जाएगी. जिन पेपर्स के अंक हायर एजुकेशन इन्स्टीट्यूशन में एडमिशन के लिए ज़रूरी नहीं होते उनका एग्जाम नहीं लिया जाएगा. इसलिए बिजनेस स्टडीज़, भूगोल, सामाजिक विज्ञान और इंग्लिश जैसे पेपर की परीक्षा होगी. इस रिवाइज़्ड एग्जाम की डेट शीट उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जारी की जाएगी.

इसलिए 10वीं कक्षा का आईसीटी (इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नॉलजी) से संबंधित पेपर जो कि छूट गया था, उसे कैंसिल किया जा सकता है. इसी तरह से बारहवीं के लिए बिजनेस स्टडीज़, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव और कोर), होम साइंस, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेशन प्रेक्टिस (नया और पुराना), इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी और बायो टेक्नॉलजी का पेपर कंडक्ट करवाया जाएगा.

वहीं, उस वक्त पूर्वोत्तर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते फैली अव्यव्था के कारण जिन पेपर्स को उस वक्त कैंसिल करना पड़ा था, उसे भी कंडक्ट करवाया जाएगा. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 19 से लेकर 31 मार्च के बीच होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उसे टाल दिया गया था. इसी नोटिस में सीबीएसई ने ये भी कहा है कि पहली कक्षा से आठवीं कक्षा के स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम के ही प्रमोट कर दिया जाएगा, जबकि 9वीं और 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को इंटरनल स्कूल असेसमेंट के जरिए प्रमोट किया जाएगा.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम