Site icon Yashbharat.com

CBI Raid in Katni रेलवे के ROH डिपो में सीबीआई का छापा, सीनियर डीएमई के कामकाज से संबंधित दस्तावेज खंगालने, रेल अधिकारी से पूछताछ

wp 1679555834581

CBI Raid in Katni एनकेजे स्थित रेलवे के आरओएच डिपो में बुधवार की देरशाम सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची। सीबीआई को यहां पदस्थ सीनियर डीएमई एस.के.सिंह की संदिग्ध कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें मिली थी। जिसके बाद ही सीबीबाई की टीम यहां पहुंची और रेल अधिकारी के कामकाज से संबंधित दस्तावेज खंगाले और उसको हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ करती रही।

आज दूसरे दिन गुरूवार को भी सीबीआई की जांच जारी रही। उधर दूसरी तरफ इस कार्रवाई को लेकर पूरे रेल मोहकमें में हडक़ंप है। इस संबंध में रेलसूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि एनकेजे स्थित आरओएच डिपो में पदस्थ सीनियर डीएमई एस.के.सिंह की संदिग्ध कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें रेलवे के आला अधिकारियों सहित सीबीआई के पास पहुंच रही थी।

बताया जाता है कि शिकायतों रेलवे के आला अधिकारियों सहित सीबीआई ने गंभीरता से लिया और बुधवार की देरशाम शिकायतों की जांच करने कटनी पहुंच गई। रेलसूत्रों ने बताया कि सीबीआई देरशाम कटनी पहुंचने के बाद सीधे आरओएच डिपो पहुंची और सीनियर डीएमई एस.के.सिंह के विभाग से संबंधित सभी दस्तावेज जप्त करते हुए अधिकारी को भी हिरासत में ले लिया।

इसके बाद दस्तावेजों की जांच व रेल अधिकारी से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ। बताया जाता है कि देररात तक दस्तावेज खंगालने व अधिकारी से पूछताछ करने के बाद रात में जांच बंद कर दी गई। इसके बाद आज सुबह फिर जांच व पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ। समाचार लिखे जाने तक सीबीआई की जांच जारी थी तथा पूरे रेल मोहकमें में हडक़ंप मचा हुआ था। इसके अलावा सीबीआई के छापे को लेकर रेलवे के दूसरे विभागों में चर्चाओं का बाजार भी सरगर्म था।

Exit mobile version