Site icon Yashbharat.com

बेंगलुरु: चलती कार से 9 करोड़ का कैश जब्त, तमिलनाडु के ठिकानों से भी 1.3 करोड़ रुपये बरामद

देश में जल्द होगी launch टनाटन फीचर्स और मजबूत इंजन वाली Maruti Suzuki XL7 Car

देश में जल्द होगी launch टनाटन फीचर्स और मजबूत इंजन वाली Maruti Suzuki XL7 Car

बेंगलुरु: चलती कार से 9 करोड़ का कैश जब्त, तमिलनाडु के ठिकानों से भी 1.3 करोड़ रुपये बरामद

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयकर (IT) विभाग और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से 9 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बेहिसाब नकदी बरामद की है। इस सिलसिले में जब तमिलनाडु में आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई, तो वहां से भी 1.3 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ। इस तरह पूरे मामले में अब तक कुल 10.3 करोड़ रुपये की जब्ती हो चुकी है।

टोल नाके पर घेराबंदी कर पकड़ी गई कार

इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार को की गई।

ज्वेलर्स दुकान से जुड़े तार, 2 लोग हिरासत में

कार में सवार दो लोगों को पुलिस और आईटी विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया है:

हवाला और काले धन का संदेह

आयकर विभाग इस बात की गहन जांच कर रहा है कि यह विशाल धनराशि कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह पैसा सोने के अवैध कारोबार या हवाला नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही बेंगलुरु में एक सरकारी अधिकारी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे। पुलिस और आईटी अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस केस में कुछ और बड़े लोगों की गिरफ्तारियां संभव हैं। मप्र में फिर आफत बना मानसून: नर्मदा-मंदाकिनी नदियां उफान पर, मैहर-डिंडौरी में स्कूल बंद; 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Exit mobile version