Site icon Yashbharat.com

BJP नेता प्रिंटु महादेवन पर केस, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी

Screenshot 20250929 174936 Chrome

BJP नेता प्रिंटु महादेवन पर केस, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘जान से मारने की धमकी’ देने वाले बीजेपी नेता प्रिंटु महादेवन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

BJP नेता प्रिंटु महादेवन पर केस, राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी

महादेवन ने केरल में एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान राहुल गांधी को धमकी दी थी. प्रिंटु महादेवन के खिलाफ पेरामंगलम पुलिस ने मामला दर्ज किया है. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्रीकुमार सी.सी. की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है।

दरअसल, प्रिंटु महादेवन ने 26 सितंबर को एक मलयालम चैनल पर बांग्लादेश और नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बहस हो रही थी। इस दौरान बीजेपी नेता महादेवन ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह के विरोध प्रदर्शन संभव नहीं हैं, क्योंकि यहां के लोग पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी की ऐसी कोई इच्छा है, तो उनके सीने में गोली मार दी जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

बीजेपी नेता की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. आज यानी सोमवार को पूरे केरल में महादेवन और बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बाबत चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने महादेवन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की अपील की. वेणुगोपाल ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है कि मिलीभगत माना जाएगा।

कौन है प्रिंटू महादेवन?

प्रिंटू महादेवन RSS की छात्र शाखा ABVP के पूर्व राज्य अध्यक्ष हैं. अभी वो केरल बीजेपी के प्रवक्ता हैं. बतौर बीजेपी प्रवक्ता ही उन्होंने उस डिबेट में हिस्सा लिया था. प्रिंटू महादेवन ने लद्दाख हिंसा और बांग्लादेश-नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर डिबेट का हिस्सा थे. इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जान से मारने की धमकी देने वाली टिप्पणी की थी।

Exit mobile version