katniमध्यप्रदेश

कुत्तों को निर्दयतापूर्वक डंडों से पीटने वाले युवक पर मामला दर्ज, अधिवक्ता की शिकायत पर रंगनाथ पुलिस ने की कार्रवाई

कुत्ते को निर्दयतापूर्वक डंडो से पीटने बाले युवक पर मामला दर्ज अधिवक्ता की शिकायत पर रंगनाथ पुलिस ने की कार्यबाही

कटनी -रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत आयुध निर्माणी बजरिया क़े पास एक युवक कुत्ते को डंडे मार रहा था तभी बहा मौजूद नायक गली मोहन नगर नदी पार कटनी थाना कोतवाली निवाशी अधिवक्ता व विजय कल्याण सेवा समिती का अध्यक्ष रोमी नायक द्वारा रंगनाथ थाना मे शिकायत की गयी की मेरी समिती के द्वारा मूक पशुओ को खाना खिलाया जाता है आज सुबह लगभग 09/30 बजे मै कुत्तो को बिसकिट खिलाने के लिये आर्डनेस फैक्ट्री बजरिया गया था तभी मैं उस कुत्तो को बिसकिट खिला रहा था थोडी दूर आगे एक कुत्ते को राकेश मोगरे नामक व्यक्ति कुत्ते को बेरहमी से डंडे से मार रहा था तब मै चिल्लाया तकि कुत्ते को क्यो मार रहे हो तो उसने अपनी हाथ में लिये डंडे से कुत्ते के सिर में मार दिया जब मै वहा जाकर देखा तो कुत्ता मर गया था घटना को वह पर खडे दीपक वर्मा और योगेश कोल ने देखा सुना है शिकायत पर रंगनाथ पुलिस आरोपी पर धारा 325 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 क़े तहत मामला दर्ज किया है

Back to top button