Site icon Yashbharat.com

RGPV के कुलपति, पूर्व रजिस्ट्रार, वित्त नियंत्रक सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी का केस दर्ज

04 06 2020

RGPV राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल  के कुलपति, रजिस्ट्रार, वित्त नियंत्रक सहित अन्य लोगों के खिलाफ साजिश रचते हुए धोखाधड़ी, जालसाजी करने का केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है।

आरोपितों पर 19 करोड़ 48 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। गांधीनगर थाने के एएसआइ प्रवीणसिंह बैस ने बताया कि रविवार को आरजीपीवी के कुलसचिव डा. मोहन सेन ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसमें विवि के विद्यार्थियों की एफडी की जमा 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को षड़यंत्र पूर्वक हड़पने का जिक्र किया गया था। शिकायत के साथ प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर कुलपति प्रो. सुनील कुमार, तत्कालीन कुलसचिव आरएस राजपूत, वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, मयंक कुमार , दलित संघ सोहागपुर व अन्य के खिलाफ धारा- 420, 467, 468, 120 (बी) एवं 7/13-एक (1), 13(2), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया

Exit mobile version