Latestमध्यप्रदेश
बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

बालाघाट: चोरी के शक में महिला से मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
बालाघाट/किरनापुर: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में चोरी के संदेह में एक महिला के साथ मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में निलंबित चल रहे चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।
यह कड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य मिश्रा द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद की गई है। एसआईटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
घटना की शिकायत मिलने के तुरंत बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 सितंबर को ही संबंधित चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डीएसपी (महिला सुरक्षा शाखा) प्रतिष्ठा राठौड़ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था।
एसपी ने एसआईटी को दो सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए थे। जांच टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर ही अब आरोपी पुलिसकर्मियों पर कानून का शिकंजा कसा है। इस कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।