Latestव्यापार

घर खड़ी रही कार, फिर भी कट गया टोल: MPRDC के ‘जादुई’ फास्टैग सिस्टम से उड़ गए ₹88

कार भोपाल में खड़ी और भौंरासा टोल पर कट गया टैक्स, MPRDC के फास्टैग सिस्टम की खुली पोल

घर खड़ी रही कार, फिर भी कट गया टोल: MPRDC के ‘जादुई’ फास्टैग सिस्टम से उड़ गए ₹88

भोपाल। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के अधीन संचालित टोल प्लाजा पर तकनीकी खामियों और निगरानी के अभाव का एक बड़ा मामला सामने आया है। भोपाल-इंदौर मार्ग पर सोनकच्छ के पास स्थित भौंरासा टोल प्लाजा से मंगलवार दोपहर एक ऐसी कार का टोल टैक्स काट लिया गया, जो मौके पर मौजूद ही नहीं थी।

क्या है पूरा मामला?

  • अचानक आया मैसेज: वाहन मालिक महेंद्र द्विवेदी के मोबाइल पर मंगलवार दोपहर 1:39 बजे फास्टैग से ₹88 कटने का मैसेज आया।

  • कार भोपाल में थी खड़ी: पीड़ित ने बताया कि वह 22 अगस्त को इंदौर से भोपाल लौटे थे और तब से उनकी कार भोपाल स्थित घर पर खड़ी है।

  • फास्टैग सिस्टम पर सवाल: बिना कार के गुजरे ही पैसे कटने की घटना ने टोल प्लाजा की ऑटोमैटिक स्कैनिंग प्रणाली और ऑपरेटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी टोल प्रबंधन और फास्टैग सॉफ्टवेयर में आ रही इस गड़बड़ी पर जवाब जानने के लिए जब MPRDC के चीफ इंजीनियर सुनील जैन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

सिंगरौली में सरकारी फायर ब्रिगेड से धुली BJP विधायक की निजी कार, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

Back to top button