Latest

CAPF Act 2026 लागू: कें द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नई व्यवस्था लागू, शीर्ष पदों पर डिपुटेशन अनिवार्य

CAPF Act 2026 लागू: कें द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नई व्यवस्था लागू, शीर्ष पदों पर डिपुटेशन अनिवार्य।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। संसद से पारित होने के बाद अब इस कानून को अधिसूचित कर लागू कर दिया गया है।

CAPF Act 2026 लागू: कें द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नई व्यवस्था लागू, शीर्ष पदों पर डिपुटेशन अनिवार्य

नए कानून के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में शीर्ष पदों पर नियुक्ति का तरीका स्पष्ट किया गया है। प्रावधानों के अनुसार, महानिरीक्षक (IG) के 50 प्रतिशत पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे, जबकि अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) स्तर के कम से कम 67 प्रतिशत पद डिपुटेशन के जरिए भरे जाएंगे। वहीं विशेष महानिदेशक (Special DG) और महानिदेशक (DG) के सभी पद केवल प्रतिनियुक्ति के माध्यम से ही भरे जाएंगे।

यह कानून केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल जैसे बलों पर लागू होगा।

सरकार का कहना है कि इस अधिनियम का उद्देश्य CAPF में भर्ती, पदोन्नति, वरिष्ठता और सेवा शर्तों को एक समान और पारदर्शी बनाना है, जिससे देश के आंतरिक सुरक्षा ढांचे को और मजबूत किया जा सके।

हालांकि विपक्ष ने इस कानून पर सवाल उठाते हुए इसे संघीय ढांचे के खिलाफ बताया है। वहीं सरकार का दावा है कि इससे केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बेहतर होगा और सहकारी संघवाद को मजबूती मिलेगी।

इस कानून के लागू होने के साथ ही CAPF में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि